Erode East Bypoll Results 2023: कांग्रेस उम्मीदवार 12 हजार वोटों से आगे, जानें अन्य उम्मीदवारों का क्या है हाल

By रितिका कमठान | Mar 02, 2023

ईस्ट इरोड उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। इस सीट पर मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे से हो गई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के उम्मीदवार ई. वी. के. एस. ईलनगोवन आगे है। कांग्रेस उम्मीदवार 12 हजार वोटों से आगे है। इस सीट पर 27 फरवरी को मतदान किए गए थे। इस सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का निधन होने के कारण कराया गया है। उनका निधन इस वर्ष चार जनवरी को होने गया था।

तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को शुरुआत से ही कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के के. एस. थेन्नारासु से आगे हैं। ईलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका तथा डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

बता दें कि इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू के बीच माना जा रहा है। एलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका और डीएमडीके के एस आनंद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 जानकारी के मुताबिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 2.27 लाख पात्र मतदाता हैं। बता दें कि इरोड सीट काफी महत्वपूर्ण सीट है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से लेकर विपक्षी एडप्पदी के पलानीस्वामी के नेता अपने उम्मीदवारों के लिए इरोडे ईस्ट असेंबली निर्वाचन क्षेत्र में काफी दिलचस्पी लेते दिखे है। यहां का जनादेश सत्तारूढ़ एलायंस की लोकप्रियता के संकेतक के रूप में देखा जाता है। वहीं वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से इस सीट पर सभी की नजरें है।

प्रमुख खबरें

FAA प्रमुख बोले- US में रविवार रात तक सामान्य होंगी फ्लाइट्स, तकनीकी खराबी से 6000 उड़ानें हुईं रद्द

Donald Trump के Golf Course प्रोजेक्ट पर US Court ने लगाई अंतरिम रोक

SpaceX के Starship ने रचा इतिहास, लॉन्च टॉवर ने पहली बार हवा में पकड़ा

Illinois के पियोरिया में BioUrja संयंत्र से बम बरामद, जांच के बाद इलाके से हटी निकासी