भांडेर से कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, बयान को लेकर पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

By दिनेश शुक्ल | Oct 19, 2020

भोपाल। मध्या प्रदेश की भांडेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फूल सिंह बरैया  द्वारा एक सभा में सवर्णों के खिलाफ कथित तौर पर दिए गए बयान का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस में उनका विरोध बढ़ते जा रहा है। इस विरोध के चलते 10 कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। हांलाकि इसी विवादित बयान के मामले में फूल सिंह चुनाव आयोग से राहत मिल चुकी है, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेताओं  नजदीकी के विरोध के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की महिला विरोधी टिप्पणी शर्मनाक, कांग्रेस माफी मांगे: मायावती

जिन लोगों ने फूल सिंह बरैया के बयान के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। उनमें लोकेंद्र सिंह दांगी ब्लॉक अध्यक्ष, महिपाल सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष इंदरगढ़, कमला दिवाकर यादव, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सेंवढ़ा, ऋतुराज मिश्रा टुनटुन महाराज, सचिव शहर कांग्रेस, मानवेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष दुरसड़ा सहित राजासिंह यादव उड़ीना, आत्माराम दांगी मंडल अध्यक्ष कामद, वीरसिंह कुशवाह बीकर, सुग्रीव यादव उनाव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं का कहना है कि बरैया का बयान समाज तोड़ने वाला है। इन बयानों से हम इसलिए आहत हैं, क्योंकि पार्टी ने बरैया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस्तीफे में यह भी कहा गया है कि बरैया ने अपने बयानों में रानी लक्ष्मीबाई को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थीं। ये बयान समाज का माहौल खराब करते हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार