थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी Ashok Arora ने सैनी पर बोला हमला, कहा - लाडवा की जनता उन्हें वापस नारायणगढ़ भेज देगी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 22, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए थानेसर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने सीएम नायब सिंह सैनी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी का बहीखाता सही हो जाएगा और लाडवा की जनता उन्हें वापस नारायणगढ़ भेज देगी। अपको बता दें कि, हरियाणा के वर्तमान सीएम सैनी ने नारायणगढ़ से सबसे पहले चुनाव लड़ा था लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही अशोक अरोड़ा ने कहा, ''नायब सिंह सैनी का बहिखाता सही ठीक हो जाएगा। वह नारायणगढ़ से कुरुक्षेत्र आए और फिर करनाल आए और अब लाडवा की जनता उन्हें वापस नारायणगढ़ भेज देगी।'' 

सैनी की सीट नारायणगढ़ से बदलती रही है

बीजेपी ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से टिकट दिया और उन्होंने वहां जीत दर्ज की। लेकिन इस साल आम चुनाव से कुछ समय पहले जब मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद छोड़ा तो उनकी जगह नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा उपचुनाव में खड़े हुए और जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी सीट बदल दी और उन्हें लाडवा से टिकट दिया है। सीएम सैनी का लाडवा में मुकाबला वर्तमान कांग्रेस विधायक मेवा सिंह से है। अगर वे यह चुनाव जीत जाते हैं तो लाडवा सीट दोबारा बीजेपी के पास चली जाएगी जो पार्टी ने 2019 में गंवाई  थी।

थानेसर में लगातार तीसरी हार को टालने की तैयारी में अशोक अरोड़ा

कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक अरोड़ा जो नायब सिंह सैनी को लेकर यह दावा कर रहे हैं वह 2019 में आईएएनएलडी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने जब आईएनएलडी ज्वाइन की थी तब वह इस पार्टी के उपाध्यक्ष थे। वह थानेसर से भी विधायक रहे हैं। 2014 और 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही बार उन्हें सुभाष सुधा ने हराया था। इस बार भी उनका मुकाबला सुभाष सुधा से ही है।

प्रमुख खबरें

Global Tension और Crude Oil में उछाल से Share Market में भूचाल, Sensex 1400 अंक लुढ़का

Firozabad Glass Industry पर Middle East संकट का असर, Gas की कमी से 5 लाख लोग बेरोजगार।

अब USA और France भी खरीद रहे भारतीय हथियार, Defence Sector में भारत की ऐतिहासिक छलांग

FIDE Candidates में बड़ा उलटफेर, युवा Sindarov ने दिग्गज Caruana को हराकर खिताब की रेस को रोमांचक बनाया