Rewari में अनोखे तरीके से प्रचार करते दिखे Congress उम्मीदवार, पार्टी की सरकार बनने का जताया भरोसा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 25, 2024

अक्टूबर में हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य में पहुंच चुकी है। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने रेवाड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चिरंजीव राव से बात की।

बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस समय पूरा हरियाणा नशे की चपेट में आ चुका है। जिसके कारण युवाओं को बेहतर भविष्य की तलाश करने के लिए डंकी रूट के माध्यम से विदेश जाना पड़ रहा है। जीत के बाद अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कांग्रेस नेता ने बताया कि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना और रेवाड़ी विधानसभा में एक मेडिकल कॉलेज लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। इसके अलावा भी मंडियों को और भी बेहतर बनाकर किसानों की समस्या हल की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी में छिड़े आंतरिक कलह का मुद्दा उठाते हुए भी उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी तरह से बिखराव की तरफ जा रही है, क्योंकि उसके सभी नेता मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उन्होंने अपना सेनापति करार देते हुए दावा किया कि उनके चुनाव मैदान में आने के बाद भाजपा पूरी तरह से हरियाणा छोड़कर भाग जाएगी। कुमारी शैलजा को लेकर चिरंजीव राय ने कहा कि वे पार्टी की मजबूत नेता हैं और सभी नेताओं के प्रयास से इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर धर्म की राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से हरियाणा की जनता उनको अपना जवाब देगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को राज्य में घुसने भी नहीं देगी।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से

CJI के पद पर आसीन व्यक्ति को हर मिनट ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना पड़ता है: NHRC के 33वें स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम का संबोधन