कांग्रेस अपना घर तो संभाल नहीं सकती, प्रदेश को क्या संभालेगी: Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो पार्टी अपने लोगों को एकजुट नहीं रख सकती वह राज्य को नहीं संभाल सकती।

ठाकुर ने यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में जहां 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, वहीं कांग्रेस को केवल 40 सीट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

राज्य में कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के भाजपा पर लग रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है तो इसके लिए दूसरों को दोष देना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आने से पहले किया अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। उनके (मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू) अपने ही विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आम लोग गुस्से में हैं। ठाकुर ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है और उनके पास न तो कोई ‘विजन’ है और न ही कोई ‘मिशन’ है। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की और दावा किया कि इसने पिछले 10 वर्षों में देश की इस तरह से सेवा की है जो कांग्रेस 60 वर्ष में नहीं कर सकी।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल पर हमले को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

केजरीवाल के खिलाफ नारे लिखने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में दिखा: Delhi Police

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier: कोलकाता ने सनराइजर्स को 8 विकेट से रौंदा, केकेआर ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट

Pune Car Accident: नाबालिग को शराब परोसने वाले दो रेस्तरां सील