Rajnath Singh ने मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल पर हमले को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने जेल से अपनी सरकार चलाने पर जोर देकर दिल्ली के लोगों को निराश किया है।

सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 400 से अधिक सीट जीतेगा और नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में लौटेंगे। उन्होंने कहा, भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जेल में बंद किसी मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह वहीं से सरकार चलाएगा। हमने घर से काम, ऑफिस से काम के बारे में सुना है लेकिन यह पहली बार है कि हम जेल से काम देख रहे हैं।

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को निराश किया है। सिंह ने मालीवाल प्रकरण पर कहा, ‘‘ शीशमहल (दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का संदर्भ) में एक महिला को पीटा गया और केजरीवाल ने इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। उनके जिस पीए पर आरोप है, वह लखनऊ में उनके साथ देखा गया था, जहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं