यदि कांग्रेस गोवा में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाती है तो चिदंबरम को लेनी होगी जिम्मेदारी: तृणमूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

पणजी। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस, अगले महीने होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाई तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी. चिदंबरम को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गोवा में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव से पूर्व गठबंधन के लिए तृणमूल कांग्रेस ने चिदंबरम को औपचारिक रूप से प्रस्ताव दिया था।

इसे भी पढ़ें: देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो एनडीए को मिलेंगी 296 सीटें, यूपी में 66 फ़ीसदी लोग योगी के कामकाज से संतुष्ट

तृणमूल के महासचिव बनर्जी ने कहा, “जब हम यहां आए थे तब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने चिंता जाहिर की थी कि तृणमूल भाजपा विरोधी मतों को बांटने का प्रयास कर रही है।” अभिषेक ने कहा कि तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने समान विचारधारा वाले लोगों से गठबंधन करने का आह्वान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चिदंबरम अपनी पार्टी के हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश