मुरैना जिले की पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा, देखे कहा-कहा जीती कांग्रेस

By दिनेश शुक्ल | Nov 11, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने 28 में से 09 सीटें जीती है। कांग्रेस ने सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले मुरैना जिले की पाँच में से 3 सीटों पर जीत हासिल की है। तो वही भिण्ड जिले की 01, ग्वालियर जिले की 02, शिवपुरी जिले की 01, आगर-मालवा जिले की 01 और राजगढ़ जिले की 01 सीट पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने मुरैना जिले की सुमावली, मुरैना, दिमनी विधानसभाओं में जीत हासिल की है तो वही भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा, ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व और डबरा, शिवपुरी जिले की करैरा, आगर-मालवा की आगर विधानसभा सीट तथा राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट पर जीत कायम की है। मुरैना जिले की पांच सीटों में जिन तीन पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया उनमें विधानसभा क्षेत्र मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई, सुमावली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह, दिमनी से कांग्रेस के रवीन्द्र तोमर (भडोसा), जबकि जिन दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की उनमें जौरा से भारतीय जनता पार्टी के सूबेदार सिंह और अम्बाह से भारतीय जनता पार्टी कमलेश जाटव ने जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, होगी उप चुनाव में हार की समीक्षा

मुरैना जिले की विधानसभा क्षेत्र अंबाह (अजा.) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश जाटव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉग्रेंस के प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखबार को 13 हजार 911 मतों से पराजित किया। कमलेश जाटव को 51 हजार 25 और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखबार को 37 हजार 114 मत मिले है। जबकि विधानसभा क्षेत्र जौरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सूबेदार सिंह रजौधा 66 हजार 946 मतों से विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज उपाध्याय को 13 हजार 446 मतों से पराजित किया। उपाध्याय को 53 हजार 500 मत मिलें। इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी सोनेराम कुशवाह को 47 हजार 881 मत प्राप्त हुये है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिहं चौहान बोले हम वचन देते हैं, जनता ने जो विश्वास जताया जान देकर भी उसे टूटने नहीं देंगे

वही भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रणवीर जाटव को कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव ने पटकनी दी है। तो ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने हराया तो वही प्रदेश की सबसे चर्चित सीट रही डबरा जहाँ से मंत्री इमरती देवी मैदान में थी उन्हें उनके ही संबंधी सुरेश राजे ने हराया है। शिवपुरी विधानसभा की करैरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव ने भाजपा के जसमंत जाटव को हराया है। तो वही आगर-मालवा की आगर सीट पर कांग्रेस के युवा नेता और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने मनोज ऊंटवाल को बहुत ही कम अंतर से हराया है। जबकि राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट पर रामचंद्र दांगी ने जीत हासिल करते हुए नारायण सिंह पवार को हराया है।  

प्रमुख खबरें

शादी समारोह में जहरीला खाना! 400 से ज्यादा मेहमान बीमार, गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश

ईरान युद्ध में निर्णायक जीत, Donald Trump का दावा- सीजफायर की डेडलाइन से पहले अमेरिका को मिली बड़ी बढ़त

स्पेशल फोर्सेज के प्रशिक्षण के दौरान शहीद हुए फरीदाबाद के लाल मोहित कुमार, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया, तिलक वर्मा ने खेली शतकीय पारी