कांग्रेस का आरोप, भाजपा सरकार ने आम लोगों के खिलाफ छेड़ रखा है युद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज सच सबके सामने है। भाजपा की पसंदीदा रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2020 के लिए भारत का विकास अनुमान 5.4 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है। भाजपा सरकार आंकड़े छिपाकर लोगों के सामने युद्ध की स्थिति क्यों उत्पन्न करना चाहती है?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम आदमी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।’’

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट