कांग्रेस का आरोप, रक्षा खरीद पक्रिया का उल्लंघन कर रही है मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट 75-आई (पनडुब्बी परियोजना) में एक निजी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए रक्षा खरीद प्रक्रियाओं (डीपीपी) का उल्लंघन कर रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि अगले कुछ दिनों के भीतर इस परियोजना के लिए आवेदन करने वाली चार कंपनियों में से एक के चुनाव पर निर्णय होना है और ऐसे में कांग्रेस राष्ट्रीय हित के ध्यान में रखते हुए इस विषय को उठा रही है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासन में हुआ धान घोटाला, सीबीआई जांच हो: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या मोदी सरकार 45,000 करोड़ रु. की पनडुब्बी खरीद परियोजना में अडानी डिफेंस जे.वी. को प्राथमिकता दे फायदा पहुंचा रही है? क्या मोदी सरकार डीपीपी 2016 एवं उसमें दी गई पात्रता के मापदंडों का उल्लंघन कर अपने पूजीपति मित्रों के हितों को साधने का काम कर रही है? क्या मोदी सरकार अडानी डिफेंस जे.वी की पात्रता न होने के मामले में भारतीय नौसेना एवं इसकी ‘एम्पॉवर्ड कमिटी’ के निर्णय को खारिज कर रही है?’’

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा