कांग्रेस का आरोप, अर्थव्यवस्था को ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित कर रही है सरकार की नीतियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित हो रही है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने पांच हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को भी जुमला साबित कर दिया है। भारत की जीडीपी में गिरावट लगातार जारी है। भाजपा सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर रही हैं।’’ उसने दावा किया, ‘‘नोटबंदी से लॉकडाउन तक ग्रामीण भारत ही भाजपा सरकार की नासमझ नीतियों का शिकार बना और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। आज ग्रामीण भारत अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।’’ कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया, ‘‘भाजपा सरकार कोरोना की दस्तक के समय तो चेती नहीं, फिर आनन-फानन में बिना किसी योजना के पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। अनियोजित लॉकडाउन का परिणाम- 78 प्रतिशत ग्रामीण भारतीयों को काम के लिए तरसते देखा गया।

प्रमुख खबरें

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र