राहुल के वायरल वीडियो पर कांग्रेस की सफाई, शादी में शामिल होना अभी भी इस देश में अपराध नहीं

By अंकित सिंह | May 03, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी किसी पार्टी में दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को लेकर आपका भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से सफाई भी आ गई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि राहुल गांधी पड़ोसी मुल्क नेपाल गए थे जहां उन्हें निजी दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होना था जो कि एक पत्रकार भी हैं। इसके साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, परिवार और दोस्तों का होना और विवाह समारोहों में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में शामिल होना अभी भी इस देश में अपराध नहीं है। इसके साथ ही सुरजेवाला ने भाजपा पर भी तंज कसा। सुरजेवाला ने कहा कि हो सकता है कि आज के बाद भाजपा तय कर दे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे पहले हमें बताया जाए ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के विवाह में शामिल होने की अपनी स्थिति और सभ्यतागत प्रथाओं को बदल सकें। दूसरी ओर भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर राहुल पर तंज कसा है। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर