आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र की राजग सरकार पर मंगलवार को हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अगर 2019 के चुनाव में सत्ता में आती है तो वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की जरूरत है। 

 

आज दोपहर बायरेड्डी सम्मेलन केंद्र में कॉलेज के छात्रों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा, “राष्ट्र और प्रधानमंत्री की आंध्र प्रदेश के लोगों के प्रति कुछ देनदारी बनती है। केंद्र आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का देनदार है।” उन्होंने कहा, “इसका वादा (तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा) 2014 में) किया गया था लेकिन (वर्तमान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा) पूरा नहीं किया गया।”

 

गांधी ने कहा कि राज्य के कमजोर जिलों को भी विशेष सहायता की जरूरत है और कांग्रेस में इस बात को लेकर पूरी स्पष्टता थी कि राज्य का विकास एक समान होना चाहिए और कहा कि उनकी पार्टी ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध थी।

 

2014 में राज्य के बंटवारे के बाद से दूसरी बार आंध्र प्रदेश पहुंचे राहुल गांधी ने जीएसटी, ईंधन के बढ़े दामों, कृषि क्षेत्र में संकट, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बैंकिंग और अन्य मुद्दों पर पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए।

 

प्रमुख खबरें

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं