'कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की', विपक्ष पर बरसे PM Modi

By अंकित सिंह | May 07, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि आज सुबह मैं मेरा कर्तव्य निभाने गया था और सुबह मैं वोट करके आपके पास आया हूं। मेरा हमेशा से मत रहा है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है और हर नागरिक को इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। आज मैं धार में देख रहा हूं, यहां की माताएं-बहनें जिस तरह से परंपरागत वेशभूषा में आई हैं, जैसे अपने परिवार में कोई अवसर हो। ये लोकतत्रं का मिजाज है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस, बाबा साहेब से नफरत ​करती है, इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहेब को न मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में बाबा साहेब का योगदान तो कम था, संविधान बनाने में नेहरु जी ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों ने पहले देश का इतिहास तोड़ा-मरोड़ा, आजादी के महान सपूतों को भुलवा दिया। इन परिवारवादियों ने अपना महिमामंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं, तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। अरे, इनको पता होना चाहिए कि 2014 से 2019 और 2019 से 2024 मोदी के पास NDA और NDA+ के रूप में 400 सीटों का समर्थन तो था ही। उन्होंने कहा कि मोदी ने 400 सीटों का इस्तेमाल... 370 हटाने के लिए किया, एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया, एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया, महिला आरक्षण के लिए किया। 

उन्होंने कहा कि अब मोदी 400 सीटें इसलिए मांग रहा है... ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं, ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें, ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे, ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे. ताकि एससी/एसटी/ओबीसी को मिले ​आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न डाले. ताकि कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातों रात ओबीसी न घोषित कर दे। 

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसा धंस चुकी है कि उसे और कुछ नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस की चली तो कांग्रेस कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोट बैंक का है। मोदी ने कहा कि जब तक मोदी जिन्दा है, नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। और ये हजारों वर्ष पुराने भारत को, उसकी इस संतान की गारंटी है।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित