कर्नाटक की जीत में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अहम योगदान मानती है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित होने के बाद शनिवार को इस सफलता का एक बड़ा श्रेय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया और कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ के विमर्श में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई पदयात्रा ही ‘स्पष्ट विजेता’ साबित हुई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी मानना है कि इस यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस के लिए ‘संजीवनी’ का काम किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया, जो चुनावी जीत में मददगार रही। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लोगों ने कांग्रेस की पांच ‘गारंटी’ के पक्ष में वोट किया: मल्लिकार्जुन खरगे

‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनाम भारत जोड़ो यात्रा’ के विमर्श में ‘यात्रा’ स्पष्ट विजेता है।’’ राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले से कर्नाटक में दाखिल हुई थी और यह करीब 22 दिनों तक प्रदेश में रही। करीब चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा का इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हुआ था।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल