Karnataka में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश - अखिलेश

 Akhilesh Yadav
प्रतिरूप फोटो
ANI

यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।

लखनऊ। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बढ़त पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करते हुए शनिवार को कहा कि ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है। यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections: BJP के दक्षिण दुर्ग को ध्वस्त करने में कामयाब रहे कांग्रेस के 'चार चाणक्य', जानिए इनकी भूमिका

ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़