दलित समाज को वोट बैंक समझती है कांग्रेसः लाल सिंह आर्य

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

ग्वालियर। हमारा लक्ष्य जनकल्याण है, क्षेत्र का विकास है और कांग्रेस का लक्ष्य जनता को धोखा देना और उनको भ्रमित करना है। 2018 विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को फार्म भरवाए गए थे कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे और प्रदेश की जनता से कहा कि अगर भाजपा जीती तो संविधान खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा से दलितों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। उनके लिए कुछ किया नहीं है। यह बात रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कही।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस के चाल-चेहरे और चरित्र में सच्चाई नहीं दिखाई देती। वह करते कुछ हैं और बोलते कुछ हैं। कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करके अपनी मानसिकता जाहिर कर दी। इसका देश के दलित वर्ग और सभी समाजों ने पुरजोर विरोध किया। राहुल गांधी के कहने पर भी उन्होंने माफी नहीं मांगी।

इसे भी पढ़ें: राजपूत समाज की बैठक में बोले तोमर, राष्ट्र रक्षा के लिए भाजपा को चुने समाज

उन्होंने कहा कि आज दमोह के कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि कांग्रेस की नाव डूब रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में देश की रैलियों में जब कांग्रेस मुक्त भारत की कल्पना की थी तब कांग्रेस के नेता इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन आज मोदी जी की बात सही साबित हो रही है। कांग्रेस की आत्मा सत्ता में बसती है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार सात दिन बिहार चुनाव के दौरे पर था, बिहार में एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बन रही है। कांग्रेस अगर दो अंक तक पहुंच जाए तो यह बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि मप्र उपचुनावों में मैं 25 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुका हूं। मैंने अजा मोर्चा के सम्मेलनों में, कार्यकर्ताओं की बैठकों में एवं जनसंपर्क में भाग लिया। जब जनता से सीधी बातचीत में मैं अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि मध्य प्रदेश की 28 की 28 सीटों पर कमल खिल रहा है। कांग्रेस के नेता हताश और निराशा में डूबे है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत