खरगोन घटना पर कांग्रेस की गठित कमेटी सौपेंगी अपनी रिपोर्ट, पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हुई है जांच

By सुयश भट्ट | Sep 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस का जांच दल शनिवार को खरगोन घटना मामले की जांच रिपोर्ट एमपी कांग्रेस को सौपेंगा। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ मीडिया के सामने खरगोन घटना की जांच रिपोर्ट को रखेंगी।

इसे भी पढ़ें:नेताजी के डर से थाना प्रभारी ने थाने में मनाया बदमाश का जन्मदिन,वीडियो हुआ वायरल 

आपको बता दें कि खरगोन में पुलिस ने लूट और चोरी के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आदिवासी युवक भी शामिल था जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। युवक की मौत से गुस्साए समाज के लोगों ने थाना में जमकर पथराव कर दिया था।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार पर आदिवासियों का दमन और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने सरकार से मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:खरगोन जिले के बिस्टान थाने में हुई एक आदिवास युवक की मौत, थाने में हुआ पथराव, आईजी ने दिए जांच के आदेश 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ के नेतृत्व में 4 सदस्यीय समिति ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस जांच के बाद कमेटी आज यानी शनिवार को अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत