पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, 3 और पार्षदों ने थामा AAP का दामन

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। इस बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन पार्षदों समेत कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दें कि अमृतसर कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रियंका शर्मा, मंदीप अहूजा और गुरजीत कौर ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। क्या कांग्रेस छोड़ेंगे मनीष तिवारी ? बोले- हम पार्टी में किरायेदार थोड़ी हैं 

इससे पहले अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमृतसर कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रियंका शर्मा, मंदीप अहूजा, गुरजीत कौर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस एक-दूसरे पर हमलावर हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि व्यापारियों का डर दूर करने के लिए हम इंस्पेक्टर राज, रेड राज खत्म करेंगे ताकि कारोबार को सुरक्षित माहौल मिले। जैसे हमने दिल्ली के व्यापारियों का दिल जीता है, उसी तरह हम आपका भी दिल जीतेंगे। 

इसे भी पढ़ें: केवल भाजपा नीत गठबंधन ही पंजाब का विकास सुनिश्चित कर सकता है: स्मृति ईरानी 

उन्होंने कहा था कि आप सरकार बनने के बाद यदि हमारा कोई विधायक या मंत्री किसी भी व्यापारी से शेयर मांगेगा तो हम उस नेता के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि सूबे की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ