PM Modi के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, सुप्रिया श्रीनेत का सवाल- कब्रिस्तान, मुजरा और मंगलसूत्र का जिक्र किसने किया?

By अंकित सिंह | Oct 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कांग्रेस पर लोगों को बांटने का आरोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कोई भी पीएम मोदी और किसी भी कांग्रेस नेता या राहुल गांधी के चुनावी भाषणों को उठाकर देख सकता है कि हम एकता की बात करते हैं, हम प्यार की बात करते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि इस देश में नफरत फैलाने, लोगों को उनके कपड़ों, श्मशान, कब्रिस्तान, मुजरा, मंगलसूत्र से पहचानने का काम किसने किया है? ऐसा करने वाले तो प्रधानमंत्री ही हैं। 

खेड़ा ने कहा कि करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक भाषण देने के लिए नहीं किया जा सकता और न ही किया जाना चाहिए? इसके लिए वह बीजेपी के मंच का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, आज महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था। लेकिन कांग्रेस की सारी साज़िशें ध्वस्त हो गई। इन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को बांटना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: अलगाववादियों, अफजल के भाई और आजादी चाचा जैसे आतंकी समर्थकों को कश्मीरी जनता ने चुनावों में करारा सबक सिखाया है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के मन में भय का माहौल पैदा कर रही है। कांग्रेस लोगों का डर पालती है। कांग्रेस अपने वोट बैंक की खातिर देश का सांप्रदायिकरण कर रही है। मोदी ने कहा कि आज हरियाणा के दलित वर्ग ने बीजेपी को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हरियाणा के ओबीसी बीजेपी के विकास कार्यों को देखकर उसके साथ है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया। लेकिन किसानों को पता है कि उन्हें फसलों पर MSP किसने दी। हरियाणा के किसान बीजेपी की किसान कल्याण योजनाओं से खुश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग अलग तरीके से उन्हें भड़काने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा पर ही भरोसा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026, SRH vs PBKS Highlights | कैच टपकाना पंजाब किंग्स को पड़ा भारी, सनराइजर्स हैदराबाद 33 रनों से जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर

Operation Sindoor | एकजुटता का नया प्रतीक, पीएम मोदी की प्रोफाइल फोटो में सिंदूर

Operation Sindoor Anniversary | पीएम मोदी बोले- आतंकवाद को पालने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए भारत आज भी अडिग

Explained | Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री न बनाने के जोखिम: क्या बंगाल में अपनी सबसे बड़ी ताकत खो सकती है BJP?