ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, कहा - पुरानी करतूत आती है सामने

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। दरअसल 70 सालों से देश में गरीबी हटाओ का जुमले के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के के मिश्रा ने सिंधिया के आरोपों पर ट्वीट लिखा कि, ज्यादा बड़ी सुहागन बनने के चक्कर में कभी-कभी पुरानी करतूतें भी सामने आ जाती हैं!@JM_Scindia कह रहे हैं 70 सालों में क्या हुआ? एयरलाइन्स सहित देश बेचने के पाप में शामिल हैं,क्या अपने पुरखों की कमाई है!!निर्लज्ज,चापलूस,गद्दार,बिकाऊ,स्वार्थ,धंधेबाजी की यही परिभाषा है?बात चरित्र की?

इसे भी पढ़ें:भाजपा के वॉर रूम में 20 लोग काम कर रहे है जो पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सूचना एवं संपर्क का कार्य कर रहे 

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित शाह के वीडियो को शेयरह करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। सिंधिया ने लिखा था कि-70 सालों से देश में गरीबी हटाओ का जुमला चल रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों के लिए ना सिर्फ बड़े निर्णय लिए गए, बल्कि उनहें आर्थिक रूप से संपन्न करने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए गए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट