सात साल के कार्यकाल में 12 करोड़ लोग बेरोज़गार हुए- कांग्रेस प्रवक्ता बोले मोदी सरकार का कार्यकाल देश के काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 11, 2021

धर्मशाला। मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में 12 करोड़ लोग बेरोज़गार हो गए और 40 नए अरबपति बने।यह मोदी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल देश के काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।देश 5वीं अर्थव्यवस्था से फिसल कर 164वें पायदान पर पहुंच गया।73 रुपए लीटर वाली पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई।350 रुपए वाली रसोई गैस 900 रुपए के करीब पहुंच गई।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इन सब के बीच देश में अगर कुछ नया हुआ है तो 40 नए अरबपति बन गए हैं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की खून पसीने की कमाई को चन्द बड़े घरानों के हाथों बेच रहे हैं।13 हवाई अड्डों के निजीकरण को मंजूरी दे दी गई है। हैरानी तो इस बात की है कि जो उपक्रम लाभ में चल रहे हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर बेचा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की दृष्टिबाधित छात्रा मुस्कान को बार फिर 'यूथ आईकॉन' बनाया

दीपक शर्मा ने कहा कि रेलवे जैसे उपक्रम जो कि देश के आमजन की भाग्यरेखा के रूप में जाने जाते हैं उन्हें बेच कर बड़े घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अबसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में सरकारी शिक्षण संस्थाओं के निजीकरण की ओर भी इशारा किया है।जिससे आभास और शंका होती है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूल-कॉलेज, अस्पताल निजी हाथों में पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: शिमला के लिए बल्क जलापूर्ति योजना को मिली वन स्वीकृतिः शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

दीपक शर्मा ने कहा कि देश का कल्याणकारी राज्य होने की मूल भावना को खत्म किया जा रहा है।शिक्षा,स्वास्थ्य, सहित सभी सेवाओं का निजीकरण करके भाजपा सरकार फिर से ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह की व्यवस्था लागूं करने पर आमादा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के यह फ़ैसले जनविरोधी हैं।अतः कांग्रेस पार्टी इनका कड़ा विरोध करती है।इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनता को जागरूक कर संघर्ष करेगी और इस तरह की पूंजीवादी व्यवस्था को लागू नहीं होने देगी।

इसे भी पढ़ें: पोषण माह का उदेश्य कुपोषण मुक्त भारत का निमार्ण, विकसित देश के लिए महिलाओं व बच्चों का स्वस्थ होना आवश्यक- डाॅ. डेजी ठाकुर

उन्होंने कहा कि आज गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है।बेरोज़गार निराश-हताश है।किसान परेशान है।छोटा व्यापारी कर्ज़ में डूबता जा रहा है।लेकिन मोदी सरकार की प्राथमिकता मात्र चन्द बड़े घराने हैं।समाज के अन्य वर्गों की मोदी सरकार को कोई फिक्र नहीं है।जनता को जुमलेवाज़ी करके सपने दिखाए जा रहे हैं जबकि हकीकत कुछ और है।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती