CWC Meeting में छात्रों व राम मंदिर मामले पर केंद्र को घेरेगी Congress

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को नयी दिल्ली में होगी जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ छात्रों से जुड़े मुद्दों और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक अपराह्न तीन बजे इंदिरा भवन में होगी। इसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विपक्षी दलों से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से संबंधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार निकट भविष्य में इस संबंध में संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है। परिसीमन से जुड़े विधेयक के जरिये महिला आरक्षण लागू करने के संबंध में सरकार की संभावित पहल के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस मुद्दे पर 19 अगस्त की कार्य समिति की बैठक में चर्चा होगी।

इस वर्ष अप्रैल में हुई कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर महिला आरक्षण कानून के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। पार्टी ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसके ‘‘गंभीर परिणाम’’ होने की आशंका भी जताई थी।

प्रमुख खबरें

Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 10000 से अधिक पुष्ट मामलों में से करीब आधों की मौत

Bigg Boss 20: Love Gill का फूटा गुस्सा और छलके आंसू, मेडिकल रूम तक पहुंची बात, ScoutOP ने बनाई दूरी, तो मच गया घमासान

Punjab Assembly में Congress विधायकों के हंगामे पर भड़के Bhagwant Mann, कहा- कोई मुद्दा नहीं

UP Cabinet ने दी State Livestock Mission को मंजूरी, दो गायों की खरीद पर मिलेगा ₹80000 का अनुदान