असम चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र में गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह, लोगों को मुफ्त बिजली के वादे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए ‘‘पांच गारंटी’’ दी। इनमें प्रत्येक गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देने और संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाना शामिल है। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी असम के विचार (आईडिया) की हिफाजत करेगी, जिस पर भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हमले कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इस दस्तावेज में कांग्रेस का निशान (चुनाव चिह्न) है, लेकिन असल में यह लोगों का घोषणापत्र है। इसमें असम के लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं।’’ कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है। इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का भी वादा किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: असम की जनता से राहुल गांधी का वादा, कहा- कांग्रेस नफरत को खत्म कर असम में शांति लाएगी


राहुल ने कहा कि कांग्रेस असम के उस विचार की हिफाजत करने का वादा करती है, जिसमें संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और सोचने का तरीका समाहित है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारा वादा है। आप जानते हैं कि भाजपा और आरएसएस भारत तथा असम की विविधतापूर्ण संस्कृति पर हमले कर रहे हैं। हम इससे रक्षा करेंगे।

प्रमुख खबरें

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव

Bangladesh में भीड़ का आतंक जारी: अमृत मंडल की निर्मम हत्या, अल्पसंख्यक सुरक्षा पर गहराया संकट, जांच शुरू