कांग्रेस ने राजस्थान की सात विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2024

कांग्रेस ने राजस्थान की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, झुंझनू से अमित ओला को टिकट दिया गया है जो सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला के पुत्र हैं।

इसी तरह रामगढ़ से पूर्व विधायक दिवंगत जुबैर खान के पुत्र आर्यन जुबैर को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने दौसा से दीनदयाल बैरवा, देवली उनियारा से कस्तूर चंद मीणा , सलूंबर से रेशमा मीणा और चौरासी से महेश रोत को टिकट दिया है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव, क्या Hormuz से गुजरेंगे भारतीय जहाज? Kejriwal ने PM Modi से मांगा जवाब

Explained | मार्केट क्रैश! Sensex 900 अंक टूटा, Nifty में भी हाहाकार, क्या युद्ध और $100 का कच्चा तेल ले डूबेगा बाजार?

Mojtaba Khamenei ज़ख्मी हैं, लेकिन शायद ज़िंदा हैं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर Donald Trump का दावा

Chaitra Navratri 2026 Puja Guide: कलश स्थापना समेत इन 5 खास नियमों का रखें ध्यान, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा