कांग्रेस ने गुजरात की दो राज्यसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस ने राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर अलग अलग उपचुनाव कराने के चुनाव आयोग के फैसले को  असंवैधानिक  करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है ताकि वह दोनों सीटें जीत सके।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने की धमकी दी। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा,  गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर एकसाथ चुनाव कराये जाने चाहिये, लेकिन भाजपा दोनों सीटें जीतने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बना रही है कि वह दोनों सीटों पर अलग-अलग चुनाव कराये। यह असंवैधानिक है। 

इसे भी पढ़ें: सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, बजट और तीन तलाक एजेंडे में प्रमुख

चावड़ा ने कहा,  अधिसूचना गलत तथा असंवैधानिक है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है। हम अधिसूचना के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा था कि राज्यसभा की छह सीटों पर पांच जुलाई को उपचुनाव कराया जाएगा। इसमें गुजरात की दो सीटें शामिल हैं जो अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह