लखीमपुर हिंसा: कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, भूपेश बघेल बोले- PM का अब तक नहीं आया ट्वीट

By अंकित सिंह | Oct 04, 2021

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर अब जबरदस्त तरीके से राजनीति हो रही है। कांग्रेस पूरी तरीके से भाजपा सरकार पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने इसी मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही साथ कहा कि प्रधानमंत्री ने इतने बड़े मसले पर अब तक कोई ट्वीट नहीं किया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भूपेश बघेल ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, प्रधानमंत्री की तरफ से न कोई ट्वीट आया है, न भाजपा की तरफ से कोई वक्तव्य आया है। हमारी मांग है कि उस मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ किसी भी आवाज को बर्दाश्त नहीं कर सकती। अधिकांश विपक्षी नेताओं को या तो हिरासत में लिया गया है या नजरबंद कर दिया गया है। यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि हत्या थी। वहीं पार्टी के सचिन पायलट ने कहा कि जो भयानक हादसा सामने आया उसको देखने के बाद सबका दिल दहल गया था और जब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वहां जाना चाहती थीं तो पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ जो व्यवहार किया उसकी हम भर्त्सना करते हैं। हम घटना की न्यायिक जांच की मांग करते। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत