बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 16, 2026

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में कुपोषण, मलेरिया और कुछ अन्य बीमारियों से 35 से अधिक बच्चों की मौत के मुद्दे पर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की। पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य विक्रांत भूरिया ने संवाददाताओं से कहा कि बालाघाट की घटना के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में विधानसभा में उनके एक सवाल के जवाब में बताया था कि अति गंभीर कुपोषित बच्चों में कुपोषण खत्म करने के लिए रोजाना प्रति बच्चा 12 रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

भूरिया ने सवाल किया कि क्या 12 रुपये में कुपोषण खत्म किया जा सकता है? उन्होंने मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई अन्य घटनाओं का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार का पूरा सिस्टम’’ बन गया है। कांग्रेस नेता साधना भारती ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। भारती ने बालाघाट की घटना की विस्तृत जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं