कांग्रेस ने मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

इंफाल। कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है। हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी, डराने-धमकाने तथा ईवीएम में तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: Odisha Boat Accident । महानदी में नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

मेघचंद्र ने शुक्रवार रात पत्रकारों से कहा, ‘‘अज्ञात हथियारबंद बदमाश कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजाम और पार्टी चुनाव एजेंट को कुछ दिन से धमकी दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इनर मणिपुर के 36 मतदान केंद्रों और आउटर मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

रूसी तेल पर अमेरिकी शुल्क विधेयक पर भारत की पैनी नजर, वीजा नियमों को लेकर भी अमेरिका से किया संपर्क

ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास पिच ब्लैक में अपनी ताकत दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

डोडा: राइफल छीनने की कोशिश के बाद चली गोली, एक युवक की मौत और तीन जवान घायल

गाजा में अंतिम संस्कार के दौरान इजराइली हमला, सात लोगों की मौत और 22 घायल