Rajasthan Budget को कांग्रेस ने बताया आंकड़ों और शब्दों का मायाजाल, कहा- गरिमा को तार-तार किया गया

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

राजस्थान के बजट पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों और शब्दों का मायाजाल है। इस बजट में प्रतियोगिता थी कि कितनी बार मुख्यमंत्री भजनलाल का और कितनी बार प्रधानमंत्री का नाम आएगा। बजट की गरिमा को तार-तार किया गया है। इन्होंने चार लाख युवाओं को नौकरी देने की बात की है... ये किस विभाग में नौकरियां निकालेंगे? कहां से नौकरियां देंगे? इनका कोई विजन नहीं है... जब तक केंद्र सरकार का बजट पेश नहीं हो जाता इनके पास कुछ भी नहीं है। यह बजट हवाहवाई बजट है।

इसे भी पढ़ें: Kirodi Lal Meena के समर्थन में उतरे Sachin Pilot, पाला बदलने की अटकलें जोरों पर !

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 संकल्पों पर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, पानी, बिजली तथा सड़क सुविधाओं बेहतर करने, नियोजित शहरी विकास और किसानों को सशक्त बनाने को लेकर उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। कुमारी ने घोषणा की बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar