कांग्रेस ने 15 माह के शासन में प्रदेश का विनाश कियाः तोमर

By दिनेश शुक्ल | Oct 23, 2020

ब्यावरा। आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ नही किया। मध्य प्रदेश 2003 के पूर्व बीमारू राज्य कहलाता था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार ने प्रदेश का चहुमुंखी विकास कर प्रदेश को 15 वर्षो में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया, लेकिन कांग्रेस ने 15 माह में ही प्रदेश का विनाश करने का काम किया। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को रायसेन, राजगढ़, व शिवपुरी में जनसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने अपने 15 महीनों के शासन में कोई एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे कांग्रेस के लोग इस चुनाव में जनता को गिना सकें। ये मध्य प्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है। भाजपा में दिया आपका एक वोट प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को विकास के लिए स्थायित्व देगा जिससे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को ताकत मिलेगी। यही ताकत भारत देश को दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा शिवराज कर रहे भगवान के समान जनता से छल

तोमर ने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं बंद कर के जनता को परेशान करने का काम किया। भारतीय जतना पार्टी की सरकार प्रदेश में आते ही कोरोना संकट के बावजूद विकास के बावजूद उन्हें फिर से शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी सभाओं में जाते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि उनकी सरकार ने 15 महीनों में क्या काम किया। उनके पास कुछ बताने को नहीं है, इसलिए वे ऊटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं, महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है। तोमर ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी में परिवार, भाई-भतीजावाद हावी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के विकास, मान-सम्मान को बढ़ाने में लगी है। दुनिया में आज भारत एक श्रेष्ठ राष्ट्र के रुप में उभरकर सामने आ रहा है। वही राजगढ़ के ब्यावरा में सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन्हें राजा साहब कहकर संबोधित किया।  

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून