जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, गुलाम नबी आजाद को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया था। इसी के बाद नई नियुक्तियां की गई है। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक विकार रसूल वानी को जम्मू कश्मीर कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गुलाम नबी आजाद को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी में भी गुलाम नबी आजाद को अहम भूमिका दी गई है।

इसे भी पढ़ें: किसानों के योगदान का करो सम्मान, बोलो ‘जय किसान’: नाना पटोले

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए पीएसी गठित की

कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पीएसी गठित करने को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी पीएसी में मुख्यमंत्री बघेल के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट