कांग्रेस ने ‘हिजाब’ पर कर्नाटक के अपने विधायक की टिप्पणी खारिज की, बताया प्रतिगामी सोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक के अपने विधायक जमीर अहमद की हिजाब को लेकर की गई टिप्पणी को सोमवार को खारिज कर दिया। विधायक ने कहा था कि मुस्लिमों में युवा लड़कियों की खूबसूरती दूसरों को नहीं दिखाने के लिए हिजाब की पुरानी परंपरा है। पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आधुनिक भारत में ऐसी ‘‘प्रतिगामी सोच’’ के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कर्नाटक में चामराजपेट से विधायक जमीर अहमद ने यह दावा करके कि बुर्का नहीं पहनने वाली महिलाएं दुष्कर्म को न्योता देती हैं, इस अपराध की गंभीरता को कम करने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव में 78.94 फीसदी मतदान, 10 मार्च को मतगणना

कांग्रेस ने इस बयान से किनारा कर लिया है। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आधुनिक भारत में और हमारे समाज में महिलाओं के लिए ऐसी संकुचित और प्रतिगामी सोच के लिए कोई स्थान नहीं है जैसा कि कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य