बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, कवर पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल

By अंकित सिंह | Jul 04, 2025

बिहार में कांग्रेस चुनाव को लेकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश में है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी राज्य में 5 लाख लड़कियों-महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट रही है। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। महिलाओं-लड़कियों के बीच बांटे जाने वाले सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर छापी गई है। इतना ही नहीं, पैकेट पर माई-बहिन योजना के तहत दिए जाने वाले 2500 रुपये का भी जिक्र है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव की कृपा से पूर्णिया से जीते हैं, पप्पू यादव पर संजय जायसवाल का निशाना

इसके बाद भाजपा और जेडीयू ने कांग्रेस नेताओं की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा कि सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान! कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है! बिहार की महिलाएं कांग्रेस आरजेडी को सबक सिखाएंगी। पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इससे बड़ी पप्पूगिरी कुछ हो सकती हैं? घृणित, अपमानजनक हैं ये, अपने घर में कांग्रेसी ये पैकेट दे सकते हैं?? चले हैं बिहार में बाँटने। विज्ञापन हीरो बन जाये पप्पू यही बचा हैं।

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान