खंडवा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 2 नेताओं को बाटी जिम्मेदारी

By सुयश भट्ट | Sep 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव में अपना दम दिखाने के लिए लगातार पार्टियों को बैठकों का दौर जारी है। साथ ही बीजेपी की तरह ही कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी देना शुरु कर दिया है।

आपको बता दें कि उपचुनाव में पूर्व मंत्री मुकेश नायक और राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूर्व मंत्री मुकेश नायक को कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट का उपचुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं राजकुमार पटेल को सहप्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:महिला कांग्रेस कर रही है कोरोना में दिवंगत हुए लोगों का तर्पण, अस्थियों को नर्मदा में करेंगी विसर्जित 

दरअसल एमपी की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh