इतिहास को नहीं समझती है कांग्रेस, भाजपा सांसद बोले- धारा 370 के निरस्त होने के बाद सुधरे हैं हालात

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

नयी दिल्ली। देश के सबसे खूबसूरत केंद्रशासित प्रदेश (तब का प्रदेश) में कश्मीर पंडितों की हत्या पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो चुकी है और उसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी बीच भाजपा सांसद केजे अल्फोंस का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इतिहास को नहीं समझती है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिसमें पंडित अब और नहीं रह सकते थे; उनकी हत्या कर दी गई, उनके जीवन के लिए एक वास्तविक भय था, इसलिए वे चले गए ... धारा 370 के निरस्त होने के बाद चीजों में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है। दरअसल, केरल कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर कई ट्वीट किए थे, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस असम विधानसभा में महंगाई, सीमा विवाद जैसे मुद्दे उठायेगी 

केरल कांग्रेस ने कहा था कि यूपीए सरकार ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के लिए 5242 आवास बनवाए। इसके अतिरिक्त छात्र छात्रवृत्ति, किसानों को सहायता के लिए योजनाओं समेत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा ने विस्थापित पंडित परिवारों को सरकारी समर्थन के बारे में झूठ बोला और कांग्रेस सरकार की पहल के लिए श्रेय का दावा किया।

प्रमुख खबरें

Neha Dhupia Birthday: Army Background से निकलकर कैसे बनीं Bollywood की Queen of Versatility

हरियाणवी सिंगर Ankit Baliyan की जिम के बाहर 20 गोलियां मारकर हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, रील्स और गानों से जुड़ा विवाद गहराया

Tibet Landslide में 3 की मौत और 588 लापता, बचाव में जुटी चीनी सेना

Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं