पंजाब में दलित और सिख वोट बैंक को साधने में जुटी कांग्रेस, राहुल ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी अभियान को धार देने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने पार्टी के तमाम उम्मीदवारों के साथ हरमंदिर साहिब और श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। कांग्रेस की पंजाब इकाई ने वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी ने दुर्गियाना मंदिर तथा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर जाकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया। 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राहुल गांधी का अमृतसर हवाई अड्डे पर स्वागत किया। पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 109 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होना अभी बाकी है। शाम को दिल्ली लौटने से पहले राहुल गांधी जालंधर के मीठापुर में पंजाब फतह डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव आयोग ने पंजाब समेत पांच चुनावी राज्यों में रैलियों और रोड शो पर लगी रोक को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में दलित मतदाताओं के महत्व को दर्शाता है मतदान की तारीख में किया गया बदलाव 

दलितों को साधने का हो रहा प्रयास

117 सीटों के लिए 20 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर कांग्रेस दलितों को साधने में जुटी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोआब से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब में 32 से 34 फीसदी दलित वोट है। इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। क्योंकि मुख्यमंत्री चन्नी दलित सिख हैं और बीते दिनों मुख्यमंत्री चन्नी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की सबसे पहले अपील भी की थी। जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को मतदान कराने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 200 रुपये में मिलेगा OTT, डेटा और लाइव टीवी का कॉम्बो

कार खरीदने वालों को झटका! Hyundai ने बढ़ाईं कीमतें, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप