महाराष्ट्र-झारखंड में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति, गहलोत-पायलट को सौंपी अहम जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Oct 15, 2024

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अशोक गहलोत और जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण क्षेत्र की देखभाल के लिए और सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा क्षेत्र की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया। भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार विदर्भ क्षेत्र (अमरावती और नागपुर) की देखभाल करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Wayanad Lok Sabha bypoll: राहुल उत्तर भारत लौट आये, अब वायनाड में प्रियंका के जरिए कांग्रेस केरल की सत्ता में आने का मौका तलाश रही

पार्टी ने कहा कि सैयद नसीर हुसैन और डी अनसूया सीताक्का को उत्तर महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियाँ महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के एक दिन बाद हुई हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा नहीं है और गठबंधन भाजपा की भयानक रणनीति पर काबू पाकर राज्य में सरकार बनाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Election को लेकर कांग्रेस ने कर दिया बड़ा दावा, 288 सीटों पर...

विपक्षी दल ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तीन एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षकों- तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को भी नियुक्त किया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। वहीं, झारखंड चुनाव के नतीजे भी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के साथ 23 नवंबर को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख