कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर में ‘संदिग्ध काले ट्रंक’ पर जताया संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक के चित्रदुर्ग दौरे के दौरान उनके हेलीकॉप्टर में कथित तौर पर एक “संदिग्ध काला ट्रंक” ले जाए जाने के मामले में रविवार को जांच की मांग की।  कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह इस मामले में सफाई दें और मांग की कि निर्वाचन आयोग को ट्रंक में रखी सामग्री की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पहले ही इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज करा दी है।  प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में नौ अप्रैल को एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला और मुफ्ती को भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे: नरेंद्र मोदी

शर्मा ने मोदी से कहा कि वह डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर देश की जनता को अपने पांच साल के शासन का हिसाब दें। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मुद्दों को नियंत्रित और बदलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनमें वास्तविक मुद्दों का सामना करने का साहस नहीं है।’’ राफेल मुद्दा उठाते हुए शर्मा ने मोदी से कहा कि पिछले साल उनके और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के बीच लड़ाकू विमान सौदे पर हुई बैठक का ब्योरा कल तक सार्वजनिक करें। शर्मा ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह (सेवानिवृत्त) पर भी निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन