राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नेहा की मदद को कांग्रेस ने बढ़ाए हाथ

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 18, 2021

हमीरपुर  जीवनोपार्जन के लिए संघर्ष कर रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही नेहा ठाकुर की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस ने हाथ बढ़ाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेहा के परिबार के लिए 21 हज़ार रुपए की सहायता राशि भेजी है।आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने यह राशि नेहा ठाकुर को भेंट की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल के उन सभी खिलाड़ियों जिन्होंने प्रदेश का नाम विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में देश में रौशन किया है और वर्तमान में बिना रोज़गार के जीवनोपार्जन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।उन सब खिलाड़ियों की वर्तमान स्थिति के प्रति गहरी चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब खिलाड़ियों के लिए व्यवहारिक खेल नीति बनाई जाएगी ताकि इन सब को रोज़गार का प्रावधान हो सके और किसी को भी इस तरह खेल छोड़ कर जीवनयापन के लिए संघर्ष न करना पड़े।

 

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने जलवायु परिर्वतन के प्रभाव को कम करने के लिए ठोस उपाय करने पर बल दिया

 

आज हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि यह देख कर बहुत दुःख होता है कि खेल के विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल के खिलाड़ी दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।ऐसे खिलाड़ियों के साथ यह अन्याय है।उन्होंने कहा कि हिमाचल का नाम रौशन करने के लिए खिलाड़ी अपना सबकुछ दे देता है।हालांकि उसको न तो सही डाइट मिलती है और न ही सही सुविधा।अभाव के बावजूद खिलाड़ी देश में हिमाचल का नाम रौशन करते हैं लेकिन बदले में उन्हें मात्र ठोकरें मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें: छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा

 

उन्होंने कहा यह बहुत दुःखद है कि खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले आज कोई रेहड़ी लगा कर गुजारा कर रहे हैं तो कोई जूते गांठ कर जीवनयापन करने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे सभी खिलाड़ियों की सूची बनाई जाएगी जिनको न तो उचित रोज़गार मिला और न ही सम्मान।दीपक शर्मा ने कहा कि यह पूरा दोष व्यवस्था का है।सरकार को व्यवहारिक खेल नीति बनाने की आवश्यकता है ताकि किसी भी उत्कृष्ठ खिलाड़ी को भटकना न पड़े।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी