कर्नाटक में BJP को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट कांग्रेस, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

दावणगेरे (कर्नाटक)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस में एकता और प्रेमभाव का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को उनसे गले मिले और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच इस प्रकार के प्रेमभाव को देखकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुशी जताये बिना नहीं रह सके। शिवकुमार और सिद्धारमैया को अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के सत्ता में आने की सूरत में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

गांधी ने कहा कि शिवकुमार ने कांग्रेस संगठन के लिए काफी काम किया है। गांधी ने एक प्रकार से चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में भाजपा और आरएसएस को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट है।’’ उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वह ‘‘निष्पक्ष और ईमानदार’’ सरकार देगी, जो राज्य के भविष्य के लिए काम करेगी, न कि नफरत फैलाने का काम। राज्य के तटीय इलाके में पिछले कुछ दिनों में कथित सांप्रदायिक बयानों के कारण हुई तीन हत्याओं का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अतीत में ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं। गांधी ने कहा, ‘‘जब हम अमेरिका में लोगों से पूछते हैं कि वे आज कर्नाटक के बारे में क्या सोचते हैं तो वे आपसे कहेंगे कि कर्नाटक में आज की तरह की हिंसा पहले कभी नहीं हुई।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा नए मामले, 5 मरीजों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘वे कहेंगे कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो कर्नाटक में सौहार्द था।’’ गांधी ने सिद्धारमैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘वह ऐसे इंसान हैं जो उम्र बढ़ने के साथ और युवा लगने लगे हैं।’’ अपनी कर्नाटक यात्रा के दौरान, गांधी ने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के कर्मियों से भी मुलाकात की। बाद में एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी हुई।’’ आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने वाले एक ऐसे संगठन से निकले हैं जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता संग्राम के समय से वे कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार