कांग्रेस ने एक ही परिवार को सम्मान दिया, सपा ने जिन्ना से तुलना कर पटेल का अपमान किया: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जहां देश के महापुरुषों को सम्मान देने के लिए कदम उठाये हैं वहीं विपक्षी कांग्रेस ने केवल ‘एक परिवार’ को सम्मानित करने का काम किया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए भाजपा के हरीश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधते हुए अखिलेश यादव नीत पार्टी पर मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों से करके उनका (पटेल) अपमान करने का आरोप लगाया।

द्विवेदी ने कहा कि जिन्ना को देश के विभजन के लिए जिम्मेदार माना जाता है और उनकी तुलना पटेल से करके यादव ने देश के पहले गृहमंत्री का अपमान किया। द्विवेदी ने कहा, ‘‘मैं इस सभा के माध्यम से इसकी घोर निंदा करता हूं। सपा ने यहां भी वोटों की राजनीति की।’’ उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार ने राज्य की जनता को बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की सुगम आपूर्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किये जबकि भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को 22 से 24 घंटे बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को चुना जिसने प्रधानमंत्री मोदी के गांव, गरीब और किसान के कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया। द्विवेदी ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जीवनज्योति योजना और सौभाग्य योजना के माध्यम से गरीबों को मुफ्त बिजली मिल रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को मुफ्त आवास बनाकर दिये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, मैरिटल रेप का भी उठा मुद्दा

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिये जा रहे हैं और अकेले उत्तर प्रदेश में ऐसे पौने दो करोड़़ गैस कनेक्शन दिये गये हैं। द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन दे रही है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धन मरीजों का गंभीर रोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जहां अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास किया और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के लिए विशाल कॉरिडोर बनवाया, वहीं यह सरकार मथुरा और वृंदावन जैसे धार्मिक स्थानों का भी विकास और सौंदर्यीकरण कर रही है। द्विवेदी ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के विकास का और वहां किसी भी मौसम में जाने लायक सड़कों के निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में राजमार्गों का तेजी से विस्तार हुआ है और मुख्यमंत्रही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान