कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने वी20 बैठक में लोगों को शामिल होने से रोकने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने लोगों को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबंधित एक इमारत के अंदर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित वी20 बैठक में शामिल होने से रोका। पुलिस ने कहा कि आयोजकों ने संवेदनशील क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए न तो सूचना दी और न ही अनुमति ली। यह कार्यक्रम यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में आयोजित किया जा रहा था। इसमें कार्यकर्ता और विपक्षी नेता लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए एकत्र हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन 18 से 20 अगस्त तक होना है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर इस शांतिपूर्ण बैठक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया।

अधिकारी ने कहा, डीडीयू मार्ग एक संवेदनशील क्षेत्र है और आगामी जी-20 कार्यक्रम के मद्देनजर बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के किसी भी सभा की अनुमति नहीं दी जा सकती है, इसलिए आयोजकों को तंबू हटाने की सलाह दी गई और वैध अनुमति के बिना कार्यक्रम जारी नहीं रखने को कहा गया। आयोजकों में शामिल लियो सलदान्हा ने कहा कि पुलिस के आने के बाद कार्यक्रम में शामिल होने वालों और वक्ताओं को इमारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन पहले से ही अंदर बैठे लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम जारी रखा गया।

प्रमुख खबरें

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया