कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच कुमारस्वामी से मिले वेणुगोपाल, गठबंधन सुरक्षित !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के सत्तारूढ गठबंधन में शामिल कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से हालिया राजनीतिक घटनाक्रम तथा लोकसभा चुनावों के सिलसिले में आए एक्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा की। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि माना जाता है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में वेणुगोपाल ने आश्वासन दिया कि गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेसी नेता ने यह आश्वासन लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद गठबंधन सरकार के बने रहने को लेकर जारी अटकलों के बीच दिया है।

जेडीएस के संरक्षक एच डी देवगौड़ा और कुमारस्वामी के ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में शामिल नहीं होने के बाद एआईसीसी महासचिव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सरकार के बने रहने के संबंध में आश्वासन दिया। कुमारस्वामी का मंगलवार की सुबह दिल्ली जाने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने अंतिम समय में यात्रा रद्द कर दी थी। मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले वेणुगोपाल ने केपीसीसी प्रमुख दिनेश गुंडू राव, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के साथ सिद्धरमैया से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज