प्रियंका गांधी 23 फरवरी को मथुरा जिले में किसान जनसभा को संबोधित करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा 23 फरवरी को यहां किसानों के आंदोलन के समर्थन में तथा केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने बताया कि उनका यहां पवित्र यमुना नदी में स्नान करने और वृन्दावन के कुम्भ में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त करने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या साल के अंत तक कोविड-19 से अमेरिका में हालात होंगे सामान्य?

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया, प्रियंका मंगलवार 23 फरवरी को मथुरा में सौंख रोड पर पालीखेड़ा गांव के मैदान में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह मथुरा-वृन्दावन में अपनी धार्मिक आस्थाएं निभाती भी दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस आला कमान ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मथुरा के तीन धार्मिक स्थलों के नाम मांगे हैं, जिनमें वृन्दावन का नाम सबसे ऊपर दिया गया है जहां वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का चुनावी नारा, ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’

उन्होंने बताया कि इसके बाद कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक के आयोजन एवं तीसरे नंबर पर मथुरा के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि आला कमान के निर्देश पर मथुरा-वृन्दावन के सर्वाधिक महत्व वाले धर्मस्थलों के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है और उन लोगों ने अपने हिसाब से निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली स्पेशल टीम भी गोपनीय तरीके से स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है, टीम ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आला कमान को भेज दी है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात