भारी बारिश से प्रभावित पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट देगी कांग्रेस: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 22, 2022

पिछले कुछ दिनों से राज्य में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से राज्य की जनता त्रस्त है। लेकिन राज्य में फ़िलहाल सिर्फ दो लोगों की सरकार है। वहीं उपमुख्यमंत्री बिना विभाग के मंत्री हैं। महाराष्ट्र की शिंदे – फडणवीस सरकार पर यह हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब राज्य के लोगों को सख्त मदद की जरुरत है लेकिन यहां सरकार नहीं है और प्रशासन का काम ठप है। उन्होंने कहा कि किसानों से रबी के धान और चना की खरीदी नहीं की जा रही है। वहीं जो फसल बेची गई है उसके पैसे किसानों के नहीं मिले हैं। किसान भारी मुश्किल में हैं, लेकिन उस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। पटोले ने कहा कि राज्य में इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेताओं की एक टीम भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जिलों का दौरा करेगी। इसके बाद पूरे प्रमाण के साथ प्रभावित लोगों को मदद दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट देगी। अगर यह मदद नहीं मिली तो कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन, नाना पटोले बोले- मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ यह आर–पार की लड़ाई

इस संबंध में आगे बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है। हमलोगों ने भारी बारिश के कारण मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और बारिश के कारण प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और बागवानी किसानों को 1 लाख रुपये दिए जाने की मांग की है। अभी तक भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद पंचनामे का काम पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस की टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद दिलाने के लिए पहल करेगी।

इसे भी पढ़ें: संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 100 दिन का एक्शन प्रोग्राम लागू करेगी कांग्रेस: नाना पटोले

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नेता राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और नुकसान का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके तहत कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात अहमदनगर और नाशिक जिलों का दौरा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण परभणी और नांदेड़, पृथ्वीराज चव्हाण सातारा, के. सी पड़वी जलगांव और नंदुरबार, अमित देशमुख औरंगाबाद और लातूर , सुनील केदार नागपुर और वर्धा, डॉ. नितिन राउत गोंदिया और भंडारा, विजय वडेट्टीवार गढ़चिरौली और सिंधुदुर्ग, यशोमती ठाकुर अमरावती और अकोला, असलम शेख पालघर, वर्षा गायकवाड़ रायगढ़, पूर्व राज्य मंत्री सतेज पाटिल कोल्हापुर, डॉ. विश्वजीत कदम सांगली ,  कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ठाणे , बसवराज पाटिल बीड, और उस्मानाबाद, कुणाल पाटिल धुले और प्रणति शिंदे सोलापुर जिले का दौरा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस टीम में पूर्व मंत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक और सांसद के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों की टीम शामिल होगी।

प्रमुख खबरें

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह