West Bengal में मिल गया कांग्रेस को खशी मनाने का मौका, जो 2021 में नहीं हुआ, वह अब होता दिख रहा

By अंकित सिंह | Mar 02, 2023

पूर्वोत्तर के 3 राज्य नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इन तीनों ही राज्यों के अलावा 5 राज्यों के 6 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव हुए थे। इन उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के 1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था यहां 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। यह सीट मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मारते हुए दिखाए दे रहे है। हालांकि, अब तक फाइनल नतीजे नहीं आए हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जश्न का माहौल है। संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस के नेता सुब्रत साहा के निधन की वजह से खाली हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया