अरुणाचल में कांग्रेस को मिली केवल एक सीट, कहा-जनादेश है स्वीकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीतने में सफल रही कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उसे जनादेश स्वीकार है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए गए। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि पार्टी चुनाव परिणामों से ‘‘निराश है लेकिन हतोत्साहित नहीं’’ है। कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 उम्मीदवार उतारे थे और उसे केवल पूर्वी कामेंग जिले में बामेंग सीट पर जीत हासिल हुई। तुकी ने एक बयान में कहा कि पार्टी ‘‘जिम्मेदारी की भावना के साथ लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दोनों विधानसभा सीट से हारे

उन्होंने मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। तुकी ने कहा, ‘‘पार्टी चुनाव हारी है लेकिन हिम्मत नहीं। कांग्रेस कड़ी मेहनत करेगी और लोगों के अधिकारों के साथ-साथ देश के आदर्शों के लिए भी जिम्मेदारी के साथ लड़ती रहेगी।’’ एपीसीसी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने ‘‘जमीन पर ईमानदारी और समर्पण के साथ अथक परिश्रम किया और चुनाव प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया’’। उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से निराश हैं लेकिन हतोत्साहित नहीं हैं। हम हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करेंगे और आने वाले दिनों में संगठन पर काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

पुरानी Delhi के Hauz Qazi में ढही इमारत से एक और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंचा

Diwali 2026: जगमगाए देशभर के Temple और प्रमुख स्थल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने की सराहना, बताया वैचारिक स्पष्टता का प्रतीक

Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ ठोका लगातार दूसरा शतक, फॉर्म में लौटे