कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

बेलगावी। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार जद (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार बनाई गईं महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi आरक्षण विरोधी हैं, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं : Rahul Gandhi

उन्होंने पूछा, “प्रज्वल के बारे में जानकारी होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने जद (एस) के साथ गठबंधन क्यों किया?” सिद्धरमैया ने यह भी जानना चाहा कि विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल को विदेश भागने से क्यों नहीं रोका। सुरजेवाला ने सवाल किया, “प्रधानमंत्री ने प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द क्यों नहीं किया और उसे वापस लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से कोई ब्लू कॉर्नर नोटिस क्यों जारी नहीं किया गया?” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रज्वल को वापस लाने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Commonwealth Games shotput: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल पदक से चूके

Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

PM-SHRI scheme पर Kerala सरकार जनता को गुमराह कर रही, वाम दलों का आरोप