पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास और कानून व्यवस्था में फेल : जयराम ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

शिमला । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को बतौर स्टार प्रचारक पंजाब के मुकेरियां, गढ़शंकर, आनंदपुर साहिब और जीरकपुर में चुनावी जनसभाएं कीं। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने और विकास करवाने में पूरी तरह असफल रही है। पंजाब की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और घोषणाओं को स्वीकार नहीं करेगी। मतदाता इस विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट देंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब राज्य में मतदान के लिए विशेष सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान 5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इतिहास में ये बात हमेशा याद रखी जाएगी कि देश के प्रधानमंत्री जब किसी प्रदेश की सेवा के लिए जा रहे थे तो वहां प्रदेश सरकार का उन्हें सहयोग नहीं मिल पाया। कांग्रेस को यह महंगा पड़ेगा। अगर उस दिन प्रधानमंत्री जी 43 हजार करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास कर पाते तो वो पंजाब के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होते।

इसे भी पढ़ें: वस्तुओं पर बाजार शुल्क युक्तिसंगत बनाने के लिए एक समिति गठित की जाएगीः मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

होशियारपुर के गढ़शंकर से भाजपा प्रत्याशी नमिषा मेहता के लिए प्रचार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल के लाहौल स्पीति जैसे सुदूर गांवों को हमने सड़क से जोड़ा। जबकि पंजाब में लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले लोग इस विस क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब का नौजवान जो अपने जोश अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है वो आज नशे की चपेट में है। उन्होंने कहा, ''जब मैं सीएम बना तो हमने नशे को लेकर चर्चा की तो हमने देखा कि बहुत सारे नौजवान जिन पर नशे के मामले दर्ज हुए हैं उनमें अधिकतर पंजाब और हरियाणा के थे। इस प्रदेश का इतना गौरवमयी इतिहास रहा और उसका नौजवान किस दिशा में जा रहा है, यह चिंता का विषय है। आज के समय इन नौजवानों के लिए सही रास्ता कोई दिखा सकता है तो वो नरेंद्र भाई मोदी जी का नेतृत्व दिखा सकता है।''

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री आनंदपुर साहिब में भाजपा प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। आनंदपुर साहिब के अगमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है तो पंजाब को गुरुओं की धरती कहा जाता है।

अपने भाषण में जयराम ठाकुर ने आनंदपुर साहिब-नैना देवी रोप-वे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रोप-वे का निर्माण शुरू होगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास को अधिक गति मिलती है। इसलिए जरूरी है कि पंजाब की सरकार दिल्ली के साथ चलनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोहाली के जीकरपुर में भी बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने चौपाल के कुपवी खण्ड के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रदेश के दो जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के जवान अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र के राकेश सिंह सहित भारतीय सेना के सात जवान शहीद हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में समस्त प्रदेशवासी वीरभूमि के शहीद अंकेश और राकेश के परिवारजनों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन